Thursday, July 16, 2020

Please Help Sandeep Rana | जीवन में समय कब करवट ले ले, कुछः पता ही नहीं चलता? SOCH - NGO

जीवन में समय कब करवट ले ले, कुछः पता ही नहीं चलता? भगवान ऐसा दुख किसी को ना दे।
सोच संस्था को जब सन्दीप राणा के बारे मे पता लगा तो सोच संस्था के सदस्य श्री प्रवीन काला जी उनसे मिलने इन्द्रेश अस्पताल गये और सन्दीप और उसकी मां से मिलें। उनकी वर्तमान स्तिथि को सुनकर मन बहुत दूखी हुवा।😥😓
32 साल के सन्दीप राणा जो कि दो साल पहले तक गुडगांव में एक कंपनी में काम करते थे और हंसी-खुशी से थे आज बहुत दयनीय स्तिथि में हैं । सन्दीप कुलु, बन्यो, रूद्रप्रयाग उत्तराखंड के रहने वाले हैं ,दो साल पहले किडनी कि बिमारी के कारण उनकी नौकरी चली गयी और वो अपनी मां के पास देहरादून आ गये। सन्दीप का हफ़्ते में दो बार इन्द्रेश अस्प्ताल में डायलसिसि होता है। सन्दीप के परिवार में सिर्फ़ उनकी बूढी मां हैं, उनके पिता का कुछः महीने पहले निधन हो गया था। उनके परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य उनकी बूढ़ी माँ है, जो आस-पास के घरों में घरेलू काम करती है और महिने में लगभग डेढ -दो हज़ार कमाती है ।मां की सरकार से पेंशन लगभग 3000 के आस-पास है, जिसके कारण घर का खर्चा चलता है।
सन्दीप ने शुरुवात में अपनी जो भी जमा-पूंजी थी वो अपने इलाज में लगायी यंहा तक कि सन्दीप को अपने गांव के खेत तक बेचने पडे। शुक्र है कि सन्दीप का डायलसिस आयुष्मान भारत कार्ड में हो जाता है लेकिन फ़िर भी आज स्तिथि ये है कि कमरे का किराया, अस्पताल आने जाने का किराया, खाना-पीना, दवाईयों के पैसों के लिये सन्दीप की बूढ़ी माँ जितना कर सकती है, कर रही है । पर तीन-चार हज़ार में ये सब हो पाना भी मुश्किल है, कई बार भूखे पेट भी सोना पडता है।
गाँव में अपने खेत बेचने के बाद अब उनके पास कुछ नहीं है। वो गांव चला जाता ,लेकिन वंहा उसका डायलसिस नहीं हो सकता। देहरादून में रहना सन्दीप की मजबूरी है।सन्दीप काम करना चाहता है लेकिन वो भीतर से इतना कमजोर हो चुका है कि कुछः भी काम करेगा तो हांफ़ने लगता है, उसकी सांसे तेज़ हो जाती हैं और उसे अस्पताल ले जाना पडता है।
हम सोच संस्था "सन्दीप" की मदद के लिये फ़ंड इक्कठा करे हैं और आप सभी से छोटी- बडी हर प्रकार की मदद कि आशा करते है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि एक अच्छी धनराशी एकत्रित होने के बाद सन्दीप की हर तरह से मदद की जायेगी। हम ये भी सुनिश्चित करेंगे कि सन्दीप को घर में ही रहकर कोई छोटा-मोटा काम मिल जाये जिस कारण भविष्य में उसका घर का खर्चा चल सके। फ़िलहाल तो उसे मदद की बहुत जरुरत है,
हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि जितना हो सके संदीप की मदद करें।
आप सोच के खाते में जो भी सहयोग राशी है, ट्रांसफ़र कर सकते हैं या पे टी एम (PAYTM) भी कर सकते हैं।
PayTM Number – 8449870225

Account Transfer: * Only from Indian Bank Account.
Account Name - Social Organization for Connecting Happiness
Account No - 37064757554
Bank Name - State Bank of India
IFSC - SBIN0005475
MICR - 248002006
Dharampur Branch, Haridwar Road
Dehradun, Uttarakhand -248001, India


Thanks & Regards
SOCIAL ORGANIZATION for CONNECTING HAPPINESS (SOCH)
Reg. No. 53/2017-2018
Mathura Wala Road, Dandi Dehradun, Uttarakhand - 248001
Contact details - +918449870225
https://www.facebook.com/sochconnectinghappiness/
https://www.instagram.com/sochhappiness/
https://www.youtube.com/channel/UC5wX0nW73o334awElADTmHA
https://www.linkedin.com/in/sochhappiness/

Wednesday, July 8, 2020

अलविदा अनूप रावत जी | दुखद:, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे | SOCH

अलविदा अनूप रावत जी,
एक युवा उत्तराखण्डी जिसने एक दशक तक अपने पहाड, सन्स्क्रिति के लिये काम किया, हम सभी से दूर हो गया ।
पिछले 10-12वर्षों से सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में अनूप सिंह रावत ,बड़ी सादगी व समर्पण के साथ हंसते खेलते हरसम्भव सहयोग करते देखा गया
अनूप(लच्छू)  किडनी की बीमारी के चलते हम सभी से दूर हो गये, हफ्ते में 2 बार डायलिसिस होना और कोइ नौकरी ना होने के कारण अनुप जी की आर्थिक स्तिथि सही नहीं थी ।

प्रसिद्ध सूत्रधार एवं समाजसेवी सुरु रावत जी के फ़ेसबुक से जब हमें यह पता लगा तो बाकि सन्स्थाओं की तरह सोच संस्था ने भी 8220/- रुपये की छोटी सी मदद की सीधे उनके खाते मे भेजकर की थी लेकिन क्या पता था, अनुप भाई हमसे सदा के लिये दूर हो जायेंगे।

दुखद: , ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे |



Regards
SOCIAL ORGANIZATION for CONNECTING HAPPINESS (SOCH)
Reg. No. 53/2017-2018
Mathura Wala Road, Dandi Dehradun, Uttarakhand - 248001
Contact details - +971508265870, +918449870225
https://www.facebook.com/sochconnectinghappiness/
https://www.instagram.com/sochhappiness/
https://www.youtube.com/channel/UC5wX0nW73o334awElADTmHA
https://www.linkedin.com/in/sochhappiness/



Saturday, June 6, 2020

सोच संस्था की तरफ से गरीब और गूंगी-बहरी भूली/बेटी की शादी के लिए दान - Connecting Happiness



दोस्तों प्रणाम 
हम किसी को सब कुछ तो नही दे सकते लेकिन हम अपनी क्षमता के अनुरूप किसी जरूरतमन्द की छोटी सी भी मदद कर रहे हैं तो शायद ये बहुत बड़ी बात है ।


Please join us:
Email - sochconnectinghappiness@gmail.com

Thanks & Regards
-SOCH
Social Organization for Connecting Happiness

SOCH - Dubai Based Uttarakhandi pushing hard for IVR in local Languages





गढ़वाली- कुमाउँनी भाषा में आई.वी. आर होने के फायदे:
1. गढ़वाली - कुमाऊनी भाषाओ का प्रचार-प्रसार होगा |
2. दूसरे राज्य के लोगो को हमारी भाषाओ के बारे में पता लगेगा |
3. यह कदम गढ़वाली- कुमाऊनी को राज्य भाषा का दर्जा एवं संविधान के आठवे अनुसूची  में शामिल करने में सहायक सिद्ध होगा।
4. ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगो को ( जो हिंदी/अंग्रेजी नहीं समझते) अपनी भाषा में जानकारिया प्राप्त करने में आसानी होगी ।
5. मोबाईल कम्पनिया भी अपने ग्राहको अच्छी ग्राहक सेवा दे पाएंगी।
6. ग्राहक जब ग्राहक सेवा अधिकारी से गढ़वाली या कुमाऊनी में बात करना चाहेंगे तो वो कर पाएंगे और इसके लिए इन दोनों भाषाओ में निपुण कर्मचारी ही नियुक्त होगा , जाहिर है जो की उत्तराखंड का रहने वाला ही कोई युवक/युवती होंगे ।
7. उत्तराखंड के ग्रामीण युवाओ को भी रोजगार मिलेगा ।
8. इसके लिए कुछ कॉल सेण्टर शायद पहाड़ो में भी खोले जा सकेंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी ।

ये कदम शायद भविष्य में हमारी भाषाओ को राज्य भाषा का दर्जा एवं संविधान के आठवे अनुसूची  में शामिल करने लिए सहायक हो |शायद इस से एक नयी शुरुवात हो ,ये हमारी भाषाओ के लिए बड़े सम्मान की बात होगी, और ये कदम लाखो उत्तराखंडियों की मुख पर जरूर मुस्कान लाएगी |

आशा है आप मेरे इस विचार पर गौर करेंगे , आपके उत्तर की प्रतीक्षा में |प्रणाम |



धन्यवाद

सोच - "सोशल आर्गेनाइजेशन फॉर कनेक्टिंग हैप्पीनेस" उत्तराखंड)


SOCH Food Distribution | Dehradun | Uttarakhand | Connecting Happiness

#SOCH_FOOD_Distribution
सोच - समाज में खुशियों को जोड़ने की
सोच टीम ने आजकल की परिस्थिथियों को ध्यान में रखते हुवे जितने भूखे लोगों को जितना संभव हो सका खाना मुहैया करवाया। शूरवात में अचानक हुवे लॉकडाउन में बहुत सारे लोग सड़कों पर पैदल थे जिनके पास पैसे तो थे लेकिन खाना नहीं था , ना कोई रेस्टोरेंट खुला था ना कंही खाना बना रहा था।
उस समय इन लोगों को भोजन देना "सोच संस्था" ने अपना कर्तव्य समझा और सोच टीम के सदस्य श्री दीपेन्द्र गुसाँई जी, सुमन देव, प्रवीण काला जी एवं संदीप सुरीरा ने जितना हो सका अपना समय इस काम को दिया।


बिना किसी भेदवाव के जँहा जँहा सोच को ऐसे लोग मिले उन्होंने उन्हें भोजन कराया और मदद करी|
रात हो या दिन या धूप हो या बारिश सोच संस्था के ये सदस्य अपने इस कार्य से पीछे नहीं हटे और जब -जब संभव हुवा इस कार्य में लगे रहे| बाद में ज़रूरत पड़ने पर सोच संस्था ने कई ऐसे लोगों को खाने के पैकेट, पानी और भी उपलब्ध करायी। सोच संस्था दीपेन्द्र गुसाईं , प्रवीन काला, सुमन देव सुरीरा एवं संदीप जी को इस कार्य के लिए सलूट करता है। इस काम के लिए प्रशासन से आज्ञा ली गयी और उत्तराखंड पुलिस ने भी इसमें अपना असीम सहयोग दिया। सोच संस्था उत्तराखंड पुलिस का भी सह्रदय आभार प्रकट करती है|

अभी तक संस्था लगभग तीन हज़ार लोगो को भोजन दान कर चुकी है |
अगर आप भी सोच से जुड़ना चाहते हैं या मदद करना चाहते हैं तो मैसेज करें 







Thanks
SOCH 
Social Organization for Connecting Happiness
sochconnectinghappiness@gmail.com
Whatsapp - 00971564101891

Wednesday, June 12, 2019

सोच संस्था की एक अनूठी पहल - Village Cinema - “Connecting Characters"

सिनेमा
सिनेमा एक ऐसा महत्वपूर्ण जरिया है जो समाज में जागरूकता फैलाता है  , कुछ सिखाता है ,कुछ बताता है, कुछ प्रेरणा देता है । कुछ सालों से भारतीय  सिनेमा में काफी बदलाव आया है , बॉलीवुड ने कई नामी हस्तियों की जीवनी पर फिल्मे बनायीं है । जो की बहुत ही प्रेरणादयक हैं । ये फिल्मे दर्शाती हैं की कोई काम आसान नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं है । जीवन संघर्षो से भरा पड़ा है और संघर्ष से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है । इन फिल्मो के चरित्रों से जुड़कर ना जाने कितने ही लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं |

वैसे तो सिनेमा आज टीवी , केबल , डिश टीवी के रूप में  घर-घर में पहुंच गया है लेकिन फिर भी कुछ गाँव , इलाके ऐसे हैं जंहा ये चीज़े सम्पूर्ण रूप से नहीं पहुंची है और अगर पहुंची हैं तो उसका अंदाज़ या रूप बदल गया है । गाँव में अब कोई साथ बैठकर टीवी नहीं देखता, साथ बैठकर बाते करना , कहानिया किस्से सुनाना ,सुनना लगभग ख़त्म हो गया है ।
बस इन्ही कुछ बातों को ध्यान में रखते हुवे सोच संस्था ने सोचा की क्यों ना ऐसे कुछ गाँवों में "गाँव सिनेमा" की शुरुआत की जाय , जंहा गाँव के छोटे बड़े , बच्चे , महिलाये , बुजुर्ग सब एक साथ बड़ी स्क्रीन पर फिल्म का आनंद ले सके ।  वो फिल्मे जो प्रेरणा देती हो , जो कुछ सिखाती हों ।
सोच ने इस प्रोजेक्ट को "कनेक्टिंग करैक्टर्स " नाम दिया है । जिसमे हर कोई शायद इन प्रेरणादयक फिल्मो के पात्रो से खुद को जोड़ पाएं । वो बच्चा भी हो सकता है , उसके माता-पिता भी या कोई अन्य भी । ये प्रेरणादयक फिल्मे कब किसी बच्चे के साथ-साथ , बच्चों के माँ-बाप पर भी प्रभाव डाल दे कुछ कह नहीं सकते | कब किस प्रेरणा को लेकर गाँव के हमारे ये बच्चे कुछ बहुत बड़ा कर जाय जैसी की फिल्मो में उनके ""चरित्र /कैरेक्टर" ने किया होता है, कुछ कह नहीं सकते |
आशा है बड़ी स्क्रीन पर , प्रोजेक्टर के माध्यम से गाँव के लोगो को सोच का ये "विलेज सिनेमा" जरूर पसंद आएगा । "कनेक्टिंग करैक्टर्स " - लैट दैम कनेक्ट टू दियर पावर करैक्टर
सोच का काम सोचना और जोड़ना है  बाकी काम तो खुद हो जाता है ।
आओ मिलकर गाँव में खुशियों को जोड़े , कुछ प्रेरणाओं को जोड़े ।

Please support and Donate
Account Details:
Account Name - Social Organization for Connecting Happiness
Account No - 37064757554
Bank Name - State Bank of India
IFSC - SBIN0005475
Dharampur Branch, Haridwar Road
Dehradun, Uttarakhand -248001, India

Thanks & Regards
SOCH - Social Organization for Connecting Happiness
Join us - sochconnectinghappiness@gmail.com



"Happy Feet "Please Donate Slippers - Lets Help them to continue their Journey

दोस्तो
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सब दौड़ रहें है | हर कोई व्यस्त है लेकिन हम जानते हैं सब के भीतर एक अच्छा करने की "सोच" भी है | कुछ समय से "सोच " संस्था के सदस्यों ने ये नोटिस किया की हमारे आस -पास ऐसे काफी लोग हैं जो नंगे पाँव इस तपती , जला देने वाली धुप में चलते हैं | उनके पास चप्पल , जूते ना होने के सैकड़ो कारण हो सकते हैं जो की शायद हम नहीं समझ सकते |
Lets help Them
Please DONATE and help them to continue their Journey :

Account Details:
Account Name - Social Organization for Connecting Happiness
Account No - 37064757554
Bank Name - State Bank of India
IFSC - SBIN0005475
Dharampur Branch, Haridwar Road
Dehradun, Uttarakhand -248001, India





Thanks & Regards
SOCH - Connecting Happiness