Tuesday, June 27, 2017

सोच संस्था (उत्तराखंड) के द्वारा जन्मवृक्ष आंदोलन की शुरुवात - आओ मिलकर इस धरा को बचाएं


सोच संस्था ने "जन्मवृक्ष आंदोलन " नामक आंदोलन की शुरुवात करकेे ये प्रण लिया है की इस संस्था से जुड़ा हर एक सदस्य अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाएगा | वो चाहे कंही भी रहता हो , कुछ भी करता हो ,उसे अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाना होगा | इसके साथ-साथ सोच संस्था के सदस्य के परिवार में अगर किसी नए मेहमान का जन्म होता है ,तो नन्हे मेहमान की आने की ख़ुशी में भी एक पेड़ लगाया जायेगा | फिर उस सदस्य को उस पौधे के साथ अपनी सेल्फी (चित्र ) लेकर हमें भेजना होगा | बाद में हम उस चित्र को अपने सोच संस्था के इस पेज पर पोस्ट करेंगे | आपकी ये सोच और पहल "माँ प्रकृति" - माँ धरा" के मुख पर मुस्कान जरूर लाएगा | प्रकृति से खुशियों को जोड़ने की आपकी ये मुहीम जरूर रंग लाएगी |
सोच संस्था की इस आंदोलन का नाम "जन्मवृक्ष आंदोलन " है |
आइये इस आंदोलन को सफल बनाये |
अगर आप हमारी इस आंदोलन से सहमत हैं तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि हम सभी "माँ प्रकृति " को कुछ खुशियाँ दे पाए|
"आओ हम सब मिलर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं,
आओ मिलकर इस धरा को बचाएं"
"आवा डाला लगावा, ईं धरती बचावा,
अप्डू जल्मबार - जरा यादगार बणावा "



धन्यवाद -
सोच - सोशल आर्गेनाइजेशन फार कनेक्टिंग हैप्पीनेस

No comments:

Post a Comment